कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। दमदम मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक कांस्टेबल की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार अपराह्न लगभग 1.45 बजे एक कांस्टेबल की बंदूक गलती से चल गई और उसका कारतूस दीवार से टकराकर महिला और उसके बच्चे को लग गया जिससे वे घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह दुर्घटना तब हुई जब रिजर्व पुलिस बल (आरपीएफ) के जवान अपनी ड्यूटी बदल रहे थे।”
महिला और उसके बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
dharmpath.com dharmpath