डोमिनिकन गणराज्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य निर्वाचित

संयुक्त राष्ट्र, 9 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच नए सदस्य देश निर्वाचित हुए हैं, जिसमें डोमिनिक गणराज्य भी है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई में डोमिनिकन निर्विरोध चुना गया। इसे संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से 184 का समर्थन मिला।

डोमिनिकन गणराज्य के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद के चार अस्थाई सदस्य भी चुने हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, बेल्जियम और इंडोनेशिया है।

पहले तीन देशों को निर्विरोध चुना गया और उन्हें अपनी क्षेत्रीय समूहों का समर्थन मिला जबकि एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा परिषद की सीट के लिए इंडोनेशिया और मालदीव के बीच टक्कर थी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सीट के लिए किस भी उम्मीदवार देश को महासभा में सदस्य देशों का दो-तिहाई समर्थन मिलना जरूरी है।

यह पहली बार है कि डोमिनिक गणराज्य सुरक्षा परिषद में होगा।

परिषद के नए सदस्यों का दो वर्षीय कार्यकाल एक जनवरी से शुरू होगा और ये बोलीविया, इथियोपिया, कजाकिस्तान, नीदरलैंड्स और स्वीडन का स्थान लेंगे।

वहीं, पेरू, कोटे डी आइवरी, इक्वाटोरियल गिनी, कुवैत और पोलैंड 2019 में सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य बने रहेंगे।

सुरक्षा परिषद में पांच स्थाई सदस्य भी हैं, जिनके पास वीटो शक्ति है और ये देश अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493