ओसिजेक, 9 जून (आईएएनएस)। रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले एक दोस्ताना मुकाबले में क्रोएशिया ने शुक्रवार को अफ्रीकी देश सेनेगल को 2-1 से मात दी।
बीबीसी के अनुसार, पहले हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद क्रोएशिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे हाफ में दो गोल किए और मैच अपने नाम किया।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन काई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। इंग्लिश क्लब लिवरपूल से खेलने वाले फारवर्ड खिलाड़ी सादियो माने को सेनेगल को बढ़त दिलाने का एक शानदार मौका मिला लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।
सेनेगल के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत बेहतरीन रही और 48वें मिनट में इस्माइल सार ने गोल करके मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, सेनेगल की यह बढ़त उन्हें जीत तक नहीं पहुंचा सकी और इवान पेरिसिच ने 63वें एवं अंद्रेज क्रामरिक ने 78वें मिनट में गोल करके मेजबान टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
dharmpath.com dharmpath