गोवा में 296 किलोग्राम की फिश पैटी का विश्व कीर्तिमान

पणजी, 9 जून (आईएएनएस)। गोवा में एक कंपनी ने लगभग 300 किलोग्राम की फिश पैटी बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

गिनीज बुक में आवेदन करने के महीनों बाद, एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी फिश पैटी (फिश कटलेट) बनाई, जिसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने इसे विश्व कीर्तिमान घोषित कर दिया। फिश पैटी गोवा का लोकप्रिय समुद्री नाश्ता है।

इसके साथ खाना और नाश्ता बनाने वाली कंपनी ट्रिनिटी और उसके शेफ खुश हो गए। ट्रिनिटी का मुख्यालय मुंबई में है।

गोवा निवासी ट्रिनिटी के अध्यक्ष जोसेफ डियाज की अगुआई में बनाई गई फिश पैटी की ऊंचाई 29 सेंटीमीटर है तथा इसका व्यास 122 सेंटीमीटर है।

फिश पैटी बनाने वाली टीम में विभिन्न होटलों के शेफ शामिल थे, जो गोवा कलिनरी फोरम के सदस्य हैं। इनका सहयोग स्थानीय सहयोगियों और रसद आपूर्तिकर्ताओं ने किया।

डियाज ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “हमने समुद्री भोजन के पिछले विश्व कीर्तिमान के न्यूनतम वजन 136 किलोग्राम, व्यास तीन फुट, ऊंचाई लगभग सात इंच के सभी मापदंडों को पार कर दिया।”

उन्होंने बताया, “इसे बनाने में हमें लगभग 12 घंटों का समय लगा और इस दौरान इसका वीडियो बनाया गया और विश्व रिकॉर्ड के अधिकारी इसका मुआयना कर रहे थे।”

इतनी बड़ी फिश पैटी बनाने में 185 किलोग्राम मछली, 660 किलोग्राम अंडा, दो लीटर दूध, 25 किलोग्राम आलू, 33 किलोग्राम प्याज, 10 किलोग्राम लहसुन, आठ किलोग्राम खीरा, 16 किलोग्राम गाजर, 16 किलोग्राम बेल मिर्च, 16 किलोग्राम धनिया, 10 किलोग्राम लाल और हरी मिर्च, छह किलोग्राम अजवायन, दो किलोग्राम नीबू और जैतून का तेल, मसाले आदि सामग्री लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493