दिल्ली में बदली छाई, बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बदली छाई रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “आसमान में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश या गरज की संभावना है।”

यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 71 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में शनिवार को धूल भरी आंधी और तेज बारिश होने के कारण कुछ सप्ताह से जारी तेज गर्मी से राहत मिली।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, शनिवार की शाम को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) पर आने वाली 35 उड़ानें को दूसरी ओर मोड़ दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493