नियंत्रण रेखा पर 6 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 10 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के केरन सेक्टर में रविवार को सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए छह आतंकवादियोंको मार गिराया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन करने का प्रयास किया, जिससे मुठभेड़ शुरू हुई।”

उन्होंने कहा कि जवान अब तलाशी अभियान में जुटे हैं।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान होना बाकी है।

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक सशर्त युद्धविराम की घोषणा की, लेकिन यह भी स्पष्ट किया हुआ है कि हिंसा में शामिल आतंकवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493