रॉबर्ट डी नीरो ने टोनी अवॉर्ड्स में ट्रंप को अपशब्द कहे

न्यूयॉर्क, 11 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने 72वें टोनी अवॉड्स के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

‘डेडलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट ने रविवार रात कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं सिर्फ एक चीज कहना चाहता हूं…।” इसके बाद नीरो ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

हालांकि, ‘सीबीएस’ नेटवर्क के प्रवक्ता ने संक्षिप्त बयान में कहा, “रॉबर्ट डी नीरो का बयान अनस्क्रिप्ट और अप्रत्याशित था। हमने कार्यक्रम के प्रसारण में से इसे हटा दिया है।”

नेटवर्क ने रॉबर्ट की टिप्पणियों को बीप कर दिया है लेकिन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ज्यों का त्यों हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493