काठमांडू, 11 जून (आईएएनएस)। नेपाल सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से अपने राजनीतिक मामलों के विभाग (डीपीए) को तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए कहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भरत राज पौडयाल ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल की एक बैठक में डीपीए को बंद करने का फैसला किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने की।
प्रवक्ता ने कहा, “सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को अपनी राजनीतिक मामलों की इकाई को बंद करने को कहा है। हम संयुक्त राष्ट्र के हमारी शांति प्रक्रिया में भूमिका की सराहना करते हैं।”
सरकार ने अपने फैसले की जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दे दी है।
यह फैसला ऐसी रपटों के बीच आया है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक इकाई के कथित तौर पर अनुचित गतिविधियों में शामिल होने व नेपाल में कुछ अलगाववादी समूहों को समर्थन देने की बात कही गई है। डीपीए अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath