मणिपुर : असम राइफल्स ने मुठभेड़ में उग्रवादी को मार गिराया

इंफाल, 11 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के जिरिबाम जिले में असम राइफल्स के साथ रविवार रात एक मुठभेड़ में यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी का एक उग्रवादी मार गाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने 37 असम राइफल्स के जवानों द्वारा जिरी पुलिस थाने में दर्ज एक रपट के हवाले से कहा कि दो अन्य उग्रवादी जिले के खुरम में गोलीबारी के दौरान घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

रपट के अनुसार, मृत उग्रवादी के पास एक एम-16 राइफल बरामद की गई है। उग्रवादी की अभी पहचान की जानी है और घायल उग्रवादियों के पास से चीन निर्मित एक 9एमएम की पिस्तौल पाई गई है। घायल उग्रवादियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आसपास के पहाड़ी इलाकों व जंगलों में बच निकले उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493