राहुल ने लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के 71वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “लालू प्रसादजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं।”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को 71 वर्ष के हो गए। चारा घोटाले के तीन मामलों में सजायफ्ता लालू स्वास्थ्य कारणों की वजह से जमानत पर हैं। उन्होंने पटना स्थित अपने आवास में धूमधाम के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू यादव को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीघार्यु जीवन की कामना की।

लालू प्रसाद को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) प्रमुख सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और जनता दल-युनाइटेड के पूर्व नेता शरद यादव ने भी शुभकामनाएं दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493