ओजीसी नाइस के मुख्य कोच नियुक्त हुए विएरा

पेरिस, 12 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व कप्तान पेट्रिक विएरा को ओजीसी नाइस क्लब के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

फ्रांसीसी फुटबाल क्लब ने इसकी घोषणा की लेकिन इस करार से संबंधित अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुख्य कोच के तौर पर पहली बार विएरा किसी यूरोपीय क्लब का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने पिछले कुछ सीजन में न्यूयॉर्क सिटी एफसी का मार्गदर्शन किया था।

ओजीसी नाइस क्लब में विएरा को लूसिन फावरे के स्थान पर मुख्य कोच के रूप में शामिल किया गया है, जो अब जर्मनी के बोरूसिया डॉर्टमंड क्लब में हैं।

क्लब के अध्यक्ष जीन पिएरे रिवेरे ने कहा कि उन्हें एक ऐसे कोच की तलाश थी, जिनमें आकर्षक फुटबाल के निर्माण की क्षमता हो और वह युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की चुनौती को स्वीकार करने में और उनके विकास में सक्षम हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493