राहुल ने वैज्ञानिक-किसान के निधन पर शोक जताया

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दलित किसान दादाजी खोब्रागड़े की उपलब्धियों के प्रति देश के उपेक्षापूर्ण रवैए की निंदा की। खोब्रागड़े ने धान की एचएमटी प्रजाति विकसित की थी, लेकिन गरीबी और गुमनामी में उनका निधन हो गया।

उन्होंने कहा, “दलित वैज्ञानिक-किसान दादाजी खोब्रागड़े ने धान की क्रांतिकारी एचएमटी प्रजाति विकसित की थी। लेकिन गरीबी और गुमनामी में वह दुनिया से चले गए।”

उन्होंने कहा, “मैंने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित उनके घर का दौरा किया और उनके परिवार से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैंने एक देश के रूप में ‘उनकी उपलब्धियों के प्रति हमारी उदासीनता’ के लिए खेद प्रकट किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493