आप सांसद ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उन्हें दिल्ली की स्थिति के बारे में बताने के लिए समय देने का आग्रह किया है।

संजय सिंह ने कहा कि वह, आप के दिल्ली व पंजाब के सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति कोविंद से मिलकर उन्हें दिल्ली में आईएएस ‘हड़ताल’ की ताजा स्थिति की जानकारी दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन व गोपाल राय बीते तीन दिनों से ‘सत्याग्रह’ पर हैं, लेकिन उपराज्यपाल को तीन मिनट तक का समय नहीं मिला।”

सिंह ने पत्र में लिखा, “मैंने तीन सांसदों के साथ उनसे मिलने के लिए पत्र लिखा, लेकिन उप राज्यपाल ने हमें समय नहीं दिया।”

केजरीवाल और मंत्री सोमवार शाम से उप राज्यपाल अनिल बैजल के आधिकारिक आवास-सह-कार्यालय ‘राज निवास’ में हैं।

सिसोदिया और जैन ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व उनके सहयोगी बैजल का कार्यालय अपनी मांग पूरी होने तक नहीं छोड़ेंगे। इसमें दिल्ली में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को अपनी ‘हड़ताल’ खत्म करने का निर्देश देना शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493