अनुपम ने किरण को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को पत्नी किरण खेर को उनके 63वें जन्मदिन पर शुभकामना दी।

उन्होंने किरण को देश के लिए विशेष रूप से चंडीगढ़ के लिए बेहतरीन काम करते रहने की कामना की।

अनुपम ने ट्वीट कर कहा, “हैप्पी बर्थडे किरण। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां और शांति दे। कामना करते हैं कि देश के लिए विशेष रूप से चंडीगढ़ के लोगों के लिए उत्कृष्ट काम जारी रखें।”

किरण 2014 में लोकसभा सांसद चुनी गई थीं।

उन्होंने ‘खूबसूरत’, ‘दोस्ताना’, ‘फना’, ‘वीर-जारा’, ‘मैं हूं ना’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493