लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट को अपनी पत्नी किम कर्दाशियां से लगातार प्रेरणा मिलती रहती है। अब उन्होंने अपनी रियलिटी टीवी स्टार पत्नी जैसी दिखनेवाली ‘नग्न’ युवतियों के साथ एक नए अभियान की शुरुआत की है।
41 वर्षीय रैपर ने हाल ही अपना नया अल्बम ‘ये’ जारी किया है।
पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट ने मंगलवार को ट्विटर पर अपनी पत्नी जैसी दिखनेवाली लड़कियों की कई नग्न तस्वीरों को साझा किया, जिसमें वे अलग-अलग मुद्राओं में दिखाई दे रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है कि वेस्ट ने अपनी येजी लाइन को अपनी पत्नी जैसी दिखनेवाली युवतियों के साथ बढ़ावा दिया है।
dharmpath.com dharmpath