लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मौसम से संबंधित दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है।
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अधिकांश मौत तेज तूफान के कारण दीवार और पेड़ गिरने से हुई हैं।
अधिकारी के अनुसार, सीतापुर में चार, फैजाबाद व गोंडा में दो-दो, कन्नौज, कौशांबी और हरदोई में एक-एक मौत हुई है।
फैजाबाद में छह लोग घायल भी हुए हैं।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने राज्य के अगले 48 घंटों में कई इलाकों में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने कहा कि पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण लू का प्रकोप बढ़ा है और मानसून संभावित समय से पांच दिन बाद दस्तक दे सकता है।
dharmpath.com dharmpath