लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सियालदाह एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार को जफरगंज और अकबरपुर स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गया, जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया।
यह ट्रेन जम्मू से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जा रही थी। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन लखनऊ-वाराणसी-फैजाबाद मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया।
इस घटना के कारण किरण एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और लगभग आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर जिया लाल यादव ने आईएएनएस को बताया, “हम जल्द से जल्द यातायात बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।”
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath