मप्र में तेज धूप

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ होने के साथ तेज धूप खिली है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है मगर हवाओं के चलने से गर्मी का असर कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण राज्य में नमी कम है जिससे जोरदार बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल संभागों के अलावा बालाघाट, मंडला और कटनी आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

राज्य में हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24़.7 डिग्री, ग्वालियर का 30.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493