रियलिटी शो नहीं करना चाहती : प्रीतिका राव

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। ‘बेइंतहा’ में आलिया की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री प्रीतिका राव का कहना है कि लोग अक्सर उन्हें रियलिटी शो की पेशकश करते हैं लेकिन वह उन्हें इसे लेकर उत्सुक नहीं हैं।

वह ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखलाजा’ जैसे रियलिटी शो में अतिथि के रूप में नजर आ चुकीं हैं लेकिन उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में नॉन-फिक्शन शो में भाग नहीं लिया।

प्रीतिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मुझे लगभग हर साल रियलिटी शो करने की पेशकश मिलती है, लेकिन मैं फिलहाल रियलिटी शो करना नहीं चाहती। मैं अपनी निजी जिदगी को लेकर बहुत सचेत रहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493