मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद की मुबारकबाद दी

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फितर के त्योहार पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

राज्यपाल पटेल ने कहा, ” ईद का त्योहार हमें गरीबों और शोषितों के दुख-दर्द बांटने में मदद करने की प्रेरणा देता है। पटेल ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेवासियों की खुशहाली और प्रदेश की तरक्की की कामना की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493