आयुष खुद को बड़े पर्दे पर देख भावुक हुए

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्म ‘लवरात्रि’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह पहली बार खुद को बड़े पर्दे पर देखकर भावुक हो गए।

फिल्म का टीजर रिलीज होने के एक दिन बाद आयुष खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे और उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री वरीना हुसैन और निर्देशक अभिराज मिनावाला के साथ मुंबई के मशहूर सिनेमाघरों में से एक जी7 मल्टीप्लेक्स (गेयटी-गैलेक्सी) जाने का फैसला किया।

आयुष के एक करीबी सूत्र ने कहा कि जब उन्होंने खुद को पर्दे पर देखा तो वह बेहद भावुक हो गए। यह उनका सपना था, जिसे पूरा करने के लिए वह लंबे समय से कोशिश कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

‘लवरात्रि’ पांच अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493