बारिश से पंजाब, चंडीगढ़ में गर्मी से राहत

चंडीगढ़, 17 जून (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को हुई बारिश से पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चल रही गर्म लहर और धूल से राहत मिली है।

कई जगहों पर अधिकतम तापमान 23 से लेकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।

चंडीगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम से बारिश हो रही है।

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के सामान्य तापमान से नौ डिग्री कम है।

शहर और आसपास के इलाकों में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

पंचकूला में एक गृहिणी मंजू मल्होत्रा ने बताया, “पिछले एक सप्ताह में चंडीगढ़ में खराब मौसम रहा है। पहले गर्म लहर चली और फिर बेहद धूलभरा मौसम हो गया। बारिश काफी राहत लेकर आई है।”

धूलभरे मौसम के चलते चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर गुरुवार और शुक्रवार को सारी उड़ानें रद्द हो गई थीं, जिससे सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए।

उड़ानें शनिवार को फिर बहाल हो गई।

मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में सोमवार तक हल्की से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493