नोम पेन्ह, 17 जून (आईएएनएस)। कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी का रविवार को सिंहानोकविल्ले प्रांत में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
नोम पेन्ह, 17 जून (आईएएनएस)। कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी का रविवार को सिंहानोकविल्ले प्रांत में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “हादसे में राजकुमार की पत्नी को गंभीर चोटों आईँ और उनका निधन हो गया।”
उन्होंने कहा कि 74 वर्षीय राजकुमार को चिकित्सकीय उपचार के लिए विमान से नोम पेन्ह के एक अस्पताल ले जाया गया।
हादसा प्रे नोप जिले में सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी ने राजकुमार की कार को टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार पांच यात्री भी घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath