छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य : रमन

मुख्यमंत्री ने स्वस्थ जीवन के लिए योग अभ्यास को प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों से इस महीने की 21 जून को अपने-अपने गांवों और शहरों में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होने वाले सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

डॉ. सिंह ने कहा है कि स्वस्थ मानव समाज के निर्माण के लिए भारत ने ही दुनिया को सबसे पहले योग विद्या की जानकारी दी। योग अभ्यास के जरिए मनुष्य बिना किसी खर्च के स्वस्थ रह सकता है। कई बीमारियों का आसान इलाज योग के जरिए हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493