चंडीगढ़, 18 जून (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर के पास सोमवार को स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल (एसयूवी) की ट्रक के साथ टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में एक बच्चे सहित तीन महिलाएं शामिल हैं।
एसयूवी में सवार आठ यात्री हिमाचल प्रदेश की धार्मिक यात्रा और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।
दुर्घटना अमृतसर और दिल्ली को जोड़ने वाले राजमार्ग खलचियान गांव में हुई।
पुलसि ने कहा कि दुर्घटना में तीन साल का बच्चा जीवित बच गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसे अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath