इजरायल ने हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए

जेरूसलम, 18 जून (आईएएनएस)। इजरायली वायुसेना ने सोमवार को गाजा पट्टी पर हमास के नौ ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, इजरायली सेना ने दो सैन्य शिविरों और गोला बारूद के एक कारखाने को निशाना बनाया।

रिपोर्ट में कहा गया कि ये हमले पिछले कुछ सप्ताह के दौरान इजराइली क्षेत्र में जलते हुए गुब्बारों और पतंगें छोड़ने की घटना के प्रतिक्रियास्वरूप किए गए हैं।

हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई है।

इजरायली सेना ने रविवार को विस्फोटक गुब्बारों और पतंगों को रोकने के लिए गाजा स्थित ठिकानों पर हमले किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493