स्टॉकहोम, 19 जून (आईएएनएस)। स्वीडन के माल्मो शहर में इंटरनेट कैफे पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।
बीबीसी की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के मध्य में सोमवार शाम गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। हमलावर ने कैफे से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी की।
यह कैफे पुलिस थाने के पास था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्हें स्वचालित हथियार से 15 गोलियां दागे जाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने कहा कि यह आतंकवादी घटना नहीं लगती।
dharmpath.com dharmpath