दुर्घटना से बाल-बाल बचते हुए रोस्तोव पहुंची साउदी टीम

रोस्तोव-ऑन-डॉन (रूस), 19 जून (आईएएनएस)। दुर्घटना के खतरे से बाल-बाल बचते हुए साउदी अरब फुटबाल टीम उरुग्वे के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच के लिए रोस्तोव पहुंची।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिस विमान में साउदी अरब की टीम सफर कर रही थी। उसके बाहरी पंख के एक हिस्से से धुंआ निकल रहा था।

वीडियो में यात्रा के दौरान विमान के एक पंख के एक हिस्से से धुंआ निकलता हुआ साफ नजर आ रहा है। उसमें आग लग गई थी, लेकिन किसी तरह विमान ने सही सलामत लैंडिंग की।

रोसिया एयरलाइन ने कहा कि इसका एक कारण इंजन में खराबी बताया जा रहा है, लेकिन विमान के लैंड होने के बाद दोनों सही तरीके से काम कर रहे थे।

रोस्तोव-ऑन-डॉन हवाईअड्डे पर लैंड होने के बाद टीम की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई और इस बात की पुष्टि हो गई कि टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं।

साउदी अरब की टीम को फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में रूस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। उसका मुकाबला बुधवार को उरुग्वे से होगा, जिसने पहले ग्रुप मैच में मिस्र को 1-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493