आर्य बब्बर ‘शून्य’ का निर्देशन करेंगे

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेता आर्य बब्बर का कहना है कि वह सांप्रदायिक दंगों पर आधारित लघु फिल्म ‘शून्य’ का निर्देशन करेंगे। इसमें अभिनेता यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं।

‘शून्य’ की कहानी एक साधारण ग्रामीण के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि वह कैसे कट्टरपंथी बनता है।

यशपाल ने कहा, “मैंने जैसे ही पटकथा पढ़ी मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दी। कहानी उत्कृष्ट है और जिस तरह से आर्य ने संदेश देने की कोशिश की है वह शानदार है।”

अभिनेता ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें चुनौतिपूर्ण भूमिका मिली है।

यशपाल को ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘लगान’, ‘गंगाजल’ और ‘आरक्षण’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493