सरकार ने किसानों को एमएसपी पर धोखा दिया : कांग्रेस

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार पर किसानों को उनके फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) से 50 प्रतिशत तक ज्यादा दाम देने का झूठा वादा कर ‘धोखा देने’ का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस ने किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार ने केवल वोट हासिल करने के लिए झूठ बोला।

सुरजेवाला ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब बुधवार को ही नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों से संवाद किया।

मोदी ने नरेंद्र मोदी एप के जरिए देश के विभिन्न भागों से चयनित किसानों से बुधवार को बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उत्पादन एवं आय में बढ़ोतरी होने के बाद उनकी सफलता की कहानी के बारे में पूछा।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कृषि पर खर्च कम करने और बीमा प्रीमियम के जरिए निजी कंपनियों को लाभ देने और विदेशों से अनाज आयात करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के हित में नहीं, बल्कि अपने हित में बोल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493