फ्रांस के खिलाफ जीत हासिल करेंगे : पेरू कोच

एकातेरिनबर्ग (रूस), 21 जून (आईएएनएस)। पेरू के कोच रिकाडरे गारेका ने इस बात पर जोर दिया है कि उनकी टीम ग्रुप-सी में फ्रांस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल करेगी।

फ्रांस और पेरू के बीच ग्रुप-सी का मैच गुरुवार को शाम 8.30 बजे एकातेरिनबर्ग में खेला जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 36 साल बाद विश्व कप में कदम रख रही पेरू को अपने पहले मैच में डेनमार्क के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

कोच गारेका ने कहा कि वह डेनमार्क के खिलाफ उनकी टीम को मिली हार से अब भी निराश हैं।

उन्होंने कहा, “यह हार निराशा देती है, क्योंकि आपकी शुरुआत नकारात्मक परिणाम के साथ हुई थी, लेकिन अब काफी समय बीत चुका है।”

कोच ने कहा कि उनकी टीम की सोच किसी भी परिस्थिति और किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल करने की है। भले ही फ्रांस जीत की प्रबल दावेदार मानी जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493