जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में महिला घायल (लीड-1)

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि वह श्रीगुफवाड़ा गांव में मुठभेड़ स्थल पर गोली लगने से घायल हो गईं।

जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर गांव की घेराबंदी कर दी थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493