निक जोनास संग मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अमेरिकी गायक एवं गीतकार निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची।

प्रियंका (35) ने गवाईअड्डे पर मीडिया से बचने की कोशिश की। फोटोग्राफर दोनों की केवल हल्की सी झलक ही कैमरे में कैद कर सके। उन्हें बाद में कार से बाहर निकलते देखा गया।

मुंबई की फोटोग्राफर विराल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैंने जिक्र किया था कि निक जोनास मुंबई आ रहे हैं। हां, वह प्रियंका चोपड़ा के साथ यहां गुपचुप तरीके से पहुंचे हैं और दोनों ने एक साथ तस्वीरें भी नहीं खिंचाई।”

भयानी ने लिखा, “निक जोनास का मुंबई में स्वागत है।”

पिछले साल दिसंबर में जोनास ने ‘जुमांजी : वेलकम टू द जंगल’ के प्रचार के दौरान भारत आने की इच्छा जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493