लखनऊ , 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के बिहार से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ग्राम देवीपुर के सामने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे यह हादसा हुआ। बिहार से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई गई। इस घटना में एक की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सौरिख थाने की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
मृतक की शिनाख्त अंबेडकर नगर के इंद्रेश मौर्या (33) के रूप में हुई है।
dharmpath.com dharmpath