फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे राम अवतार भारद्वाज

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राम अवतार भारद्वाज आगामी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राम अवतार भारद्वाज आगामी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर ने अपनी और राम की फिल्म के किरदार के तौर पर तस्वीर के साथ यह खबर साझा की।

अनुपम ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में राम अवतार भारद्वाज को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पेश कर रहा हूं।

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है।

यह फिल्म नवोदित फिल्म निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे द्वारा निर्देशित है, साथ ही हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493