श्रीलंका कोच, कप्तान, प्रबंधक ने स्वीकार किए आईसीसी के आरोप

दुबई, 22 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंडिका हथुरुसिंघा और प्रबंधक असंका गुरुसिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

आईसीसी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी।

चंडीमल, हथुरुसिंघा और असंका पर आईसीसी द्वारा खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3.1 के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 5.2 के अनुसार, इन तीनों द्वारा आरोप स्वीकार किए जाने के बाद आईसीसी ने माइकल बेलॉफ क्यूसी को मामले की सुनवाई के लिए न्यायिक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि चंडीमल ने आईसीसी द्वारा उन पर लगाए एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है और बेलॉफ इस अपील की सुनवाई करेंगे।

चंडीमल, कोच हथुरुसिंघा और असंका पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने आरोप लगाया था, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ था, जिसमें तीनों शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493