न्यूयॉर्क, 23 जून (आईएएनएस)। ऊर्जा शेयरों में मजबूती के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयर मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1119.19 अंकों यानी 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ 24,580.89 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 5.13 अंकों यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 2,754.88 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट 20.13 अंकों यानी 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,692.82 पर बंद हुआ।
dharmpath.com dharmpath