बिहार में उमसभरी गर्मी जारी

पटना, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन उमसभरी गर्मी का दौर जारी है।

पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 28.1 डिग्री और गया का 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जिस कारण तापमान में भी वृद्घि होगी। विभाग ने 25 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 41.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493