प्रधानमंत्री मोदी भोपाल पहुंचे (लीड-1)

भोपाल, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की। मोदी इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार भोपाल पहुंचे।

प्रधानमंत्री भोपाल हवाईअड्डे से राजगढ़ के मोहनपुरा डैम हेलीपैड पहुंचेंगे। वे यहां मोहनपुरा वृहद सिचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

मोदी हेलीकॉप्टर से मोहनुपरा से इंदौर जाएंगे, वह जहां नेहरू स्टेडियम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे और विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

वह शाम 5.50 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493