अर्जेटीना के गोलकीपर कबालेरो को सता रहीं उनकी गलतियां

ब्यूनस आयर्स, 23 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के गोलकीपर विल्फ्रेडो कबालेरो ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम काफी मुश्किल समय से गुजर रही है।

अर्जेटीना टीम ने क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप में खेले गए मैच में कई गलतियां की और इस कारण 3-0 से हार का सामना भी करना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कबालेरो ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान देना चाते हैं। वह आलोचनाओं का शिकार नहीं बनना चाहते।

कबालेरो के मुताबिक बातों से नहीं, बल्कि टीम के लिए मेहनत से जीत हासिल कर माफी मांगना बेहतर होगा।

मानसिक स्थिति के बारे में पूछे जाने पर गोलकीपर कबालेरो ने कहा कि वह पल काफी मुश्किल था और उन्हें इसे निकलने की जरूरत है।

अर्जेटीना के 36 वर्षीय गोलकीपर कबालेरो ने 20 जून को खेले गए ग्रुप-डी के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस कारण क्रोएशिया की टीम गोल दागने में सफल रही।

आइसलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी कबालेरो का प्रदर्शन अच्छा नहीं था और इस कारण आइसलैंड जैसी टीम ने अर्जेटीना को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493