मैंने गायिकी की कोई योजना नहीं बनाई थी : यूलिया वंतूर

बैंकॉक, 24 जून (आईएएनएस)। हालिया रिलीज फिल्म ‘रेस 3’ में अपने गायिकी का जलवा दिखा चुकीं रोमानियाई टेलीविजन प्रस्तोता यूलिया वंतूर ने कहा कि उनकी गाना गाने की कोई योजना नहीं थी।

बैंकॉक, 24 जून (आईएएनएस)। हालिया रिलीज फिल्म ‘रेस 3’ में अपने गायिकी का जलवा दिखा चुकीं रोमानियाई टेलीविजन प्रस्तोता यूलिया वंतूर ने कहा कि उनकी गाना गाने की कोई योजना नहीं थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉलीवुड फिल्मों में शामिल होने की योजना बना रही हैं? इस पर यूलिया ने आईएएनएस से कहा, “मैंने गाना गाने की कोई योजना नहीं बनाई थी। मुझे नहीं पता कि क्या होगा। मुझे फिल्मों में अभिनय से ज्यादा इसके लिए अधिक प्रस्ताव मिल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “शुरुआत में मैंने न कहा, अब मैं इस पर विचार कर रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता नहीं।”

सलमान खान अभिनीत ‘रेस 3’ में ‘सेल्फिश’ और ‘पार्टी चले ऑन’ गा चुकीं लूलिया ने कहा कि वह उन्हें मिले प्यार से बहुत खुश हैं।

यूलिया रविवार को 19वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईआईएफए) सप्ताहांत और पुरस्कार समारोह में अभिनेता बॉबी देओल के साथ प्रस्तुति देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493