बिहार में जहरीली शराब से 4 की मौत

पटना, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।

पटना, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।

शराब पीने के बाद इन चारों को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद इन्हें रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला पुलिस अधिकारी ने कहा, “इन चारों की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई।”

बिहार में पांच अप्रैल 2016 को शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इससे पहले 2017 में भी जहरीली शराब से रोहतास जिले में पांच और वैशाली में तीन लोगों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493