लॉस एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)।अभिनेता चैनिंग टैटम यहां अपनी पांच साल की बेटी एवर्ली के साथ मस्ती भरे पलों का आनंद उठाते नजर आए।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, टैटम एवर्ली को रविवार को लॉस फेलिज में एक आउटडोर फेस्टिवल में ले गए।
’21 जंप स्ट्रीट’ स्टार ने प्लेड शर्ट, डेनिम पैंट, और स्नीकर्स पहने हुए थे। उन्होंने अपने कंधों पर बेटी को बैठा रखा था।
पिता संग मस्ती भरे पलों का आनंद ले रही एवर्ली के चेहरे पर इंद्रधनुषी पेंटिंग बनी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath