बुकिट जलिल (मलेशिया), 26 जून (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा यहां मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के पहले ही दौर में हार कर प्रतियोगता से बाहर हो गए।
विश्व रैंकिंग में 19वें नंबर के खिलाड़ी समीर को मंगलवार को इंडोनेशिया के टॉमी सुगियाटरे से शिकस्त झेलनी पड़ी। वर्ल्ड नंबर-24 सुगियाटरे ने समीर को सीधे गेमों में 21-13, 21-5 से मात दी। इस जीत के साथ ही सुगियाटरे ने समीर के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 1-1 का कर लिया है।
इंडोनेशियाई खिलाड़ी यह मुकाबला 32 मिनट में जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां अब उनका सामना थाईलैंड के कोंटाफोन वांगचेरीओन से होगा जिन्होंने अपने पहले मुकाबले में चीन के ली चोंग को 48 मिनट में 23-21, 21-5 से पराजित किया।
dharmpath.com dharmpath