अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए एप्पल में विशेष समाचार खंड

सैन फ्रांसिस्को, 26 जून (आईएएनएस)। फर्जी खबरों के फैलाव से निपटने के लिए एप्पल न्यूज में विश्वसनीय सूचना प्रदान करने के लिए एक नया ‘2018 मध्यावधि चुनाव’ खंड होगा। इससे समाचार जिज्ञासुओं को विभिन्न प्रकाशकों की रिपोर्टिग व विश्लेषणों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

प्रौद्योगिकी दिग्गज ने सोमवार देर शाम घोषणा की कि यह सुविधा वर्तमान में अमेरिका में जारी है और नवंबर तक चुनाव के अंत तक उपलब्ध रहेगी।

यह सुविधा अनौपचारिक पाठकों और राजनीति में रुचि रखने वालों के लिए है। इसमें ब्रेकिंग न्यूज और विशेष फीचर शामिल हैं, जिसका चयन एप्पल न्यूज संपादकों ने किया है।

एप्पल न्यूज की एडिटर-इन-चीफ लौरेन केर्न ने एक बयान में कहा, “पहले से ज्यादा आज लोग विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी चाहते हैं, खास करके जब मतदान का निर्णय लेने की बात होती है।”

केर्न ने कहा, “भरोसेमंद स्रोतों से गुणवत्ता वाली खबरें प्रस्तुत करके और विचारों की एक विविध राय देकर एप्पल न्यूज का उद्देश्य पाठकों को उम्मीदवारों व मुद्दों की समझ में सहायता करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493