बिहार में हल्की बारिश

पटना, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई, हालांकि लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली है।

पटना, 27 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई, हालांकि लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली है।

आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गया का 25.3 डिग्री और पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

वहीं, मंगलवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493