सतना, 27 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक निजी यात्री बस के बेकाबू होकर पलट जाने से तीन यात्रियों के मौत हुई, वहीं 25 घायल हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
अमरपाटन थाने के प्रभारी के.पी. सिंह यादव ने आईएएनएस से कहा कि पठरा से अमरपाटन जा रही निजी यात्री बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा पहड़ा गांव के पास हुआ। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हुई।
के.पी. यादव के अनुसार, इस हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल भेजा गया है।
घायल यात्रियों के अनुसार, चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था। वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से यह हादसा हुआ।
dharmpath.com dharmpath