अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) गोरखनाथ बघेल ने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र से जवानों का दल गश्त पर निकला था। गश्त के दौरान दोपहर में जवान जब चिकपाल और मारजूम के बीच थे, नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया, जिसमें जवान धनीराम सोरी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल जवान को घटनास्थल से दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी रवाना किया गया है।
dharmpath.com dharmpath