कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू

जम्मू, 28 जून (आईएएनएस)। वार्षिक अमरनाथ यात्रा गुरुवार को शुरू हो गई। 3,425 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था यहां से कश्मीर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हो गया।

पुलिस ने बताया, “तीर्थयात्री दो समूहों में रवाना हुए हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.55 बजे भगवती नगर यात्री निवसा से रवाना हो गया जबकि दूसरा जत्था 4.20 बजे रवाना हुआ।”

उन्होंने बताया, “3,425 तीर्थयात्रियों वाले पहले जत्थे में 2,679 पुरूष और 592 महिलाएं शामिल हैं। इसमें तीन बच्चे और 151 साधु भी हैं।”

60 दिवसीय यह लंबी यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493