उप्र में बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने से गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने और बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना कम ही है। दिन में उप्र के कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंड हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493